बेहड़ की इकनूर सिंह को सलाह, खूब करो पढ़ाई, फिर करना सियासत, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना व पूर्व महानगर अध्यक्ष तनेजा ने दी बधाई

रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने मलिक कालोनी निवासी इकनूर सिंह से कहा कि वह खूब पढ़ाई करे और फिर सियासत में आए, क्योंकि सियासत भी सेवा ही है। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर लौटे नन्हे बालक इकनूर के आवास पर मुलाकात कर रहे थे।
इकनूर सिंह आजकल पूरे मीडिया में चर्चाएं बटोर रहा है ,क्योंकि पिछले दिनों यह बालक इकनूर सिंह राहुल गांधी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दो दिन गुजर चुका है और सेवा से लेकर लंगर बांटने तक हर काम में यह बालक राहुल गांधी के साथ रहा है।

इस बालक के घर मालिक कॉलोनी जाकर सबसे पहले इसके दादा सरदार महेंद्र सिंह, पिता दलजीत सिंह हन्नु और बेहतरीन प्रतिभा के धनी इस बालक इकनूर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं । इसी क्रम में आज पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक तिलक राज बेहड भी इस बालक के आवास पर पहुंचे और इस बच्चे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता के साथ इतना समय व्यतीत करना अच्छे-अच्छे नेताओं को नहीं मिलता, लेकिन इस बालक की प्रतिभा को देखकर राहुल गांधी प्रभावित हुए और इसे अपने साथ रखा। उन्होंने कहा कि यह पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय है। एक सवाल के जवाब में श्री बेहड ने कहा कि जो विपक्षी उन पर पिछले दिनों से कुछ राजनीतिक आरोप लगा रहे थे लेकिन अब वह जान ले कि जब किसी इंजन की ओवरहालिंग होती है तो वह इंजन दोगुनी रफ़्तार पकड़ लेता है तो ऐसे में वह सावधान रहें क्योंकि यह इंजन अब रुकने वाला नहीं है। मौके पर विधायक बेहड के पोते पुरु बेहड ने भी इकनूर को अपनी ओर से एक गिफ्ट भेंट किया ,जिसको लेकर दोनों बच्चे काफी गदगद में नजर आए। इस दौरान मीना शर्मा, अनिल शर्मा, जगदीश तनेजा, रेनूअरोरा ,बलविंदर सिंह बल्लू,सचिन मुंजाल, राजीव चुघ, गौरव बेहड, करमजीत सिंह चन्ना, शर्मिला सिरोही, प्रांजल गाबा, टीपी गोयल समेत मोहल्ले और परिवार के तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *