







रुद्रपुर। आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सितारगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास करने के मामले में वांछित था यह अभियुक्त। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।


बीती एक अक्टूबर को सतेन्द्र सिंह पुत्र सन्तोख सिंह निवासी ग्राम दडहा थाना सितारगंज की तहरीर देकर बताया कि दिनांक 30 सितंबर को रात्रि समय करीब 11.30 बजे अभियुक्तगणों द्वारा उसे जान से मारने की नियत से उसके व उसके साथी मोहर सिंह के ऊपर अन्धाधुन्ध फायरिंग की, जिससे वादी के साथी मोहर सिंह तथा ढाबे में बैठे अन्य लोगों को फायरिंग के छर्रे लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा- 307/504 भादवि बनाम सरबजीत सिंह विर्क व अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। दौरान ए विवेचना अभियोग में दिनांक 03.10.2023 को सतविन्दर सिंह उर्फ सोनू कनेठी पुत्र गुरबचन सिंह निवासी ग्राम कनेठी थाना बहेड़ी जिला बरेली, चंचल सिंह उर्फ सोनू गंजा पुत्र राज सिंह निवासी मकराई थाना बहेड़ी, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कहलो पुत्र निर्मल सिंह निवासी देवीपूरा खेमपुर थाना विलासपुर जिला रामपुर का नाम प्रकाश में आया।
बेखौफ बदमाशों द्वारा सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थान पर स्थान पर अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर बादी को जान से मारने की कोशिश जैसी संगीन घटना कारित की गहै, जिससे ढाबे पर बैठे अन्य लोगों को भी फायरिंग के दौरान छर्रे लगे। अतः मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई। गठित टीम द्वारा नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार रहा। अतः अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त सरबजीत सिंह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार की इनाम राशि घोषित की व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अन्दर जनपद शरहदी जनपदों के थानों को सूचित किया गया। दिनांक- 06.10,2023 को थाना स्तर से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त 25 हजार का इनामी मुख्य नामजद आरोपी सर्वजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम इश्वरपुर धाना शीशगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल गढी पट्टी थाना नानकमत्ता उधमसिंहनगर उम्र 28 वर्ष को रात्रि में स्थान चीकाघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
दौरान ए विवेचना प्रकाश में आये ।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिशें दी जा रही हैं।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।


