







रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने तीन किलो से अधिक अफीम के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों से तस्करी में प्रयुक्त वाहन XUV 300 रंग सफेद व 21800/- रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस टीम हेतु डीआईजी कुमाऊं रेंज ने 5,000 रुपए व एसएसपी ने 2,500 रुपए के इनाम की घोषणा की है।


थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम ने बीती सांय नवाबगंज रोड पर चेकिंग के दौरान एक वाहन XUV 300 रजिस्ट्रेशन नम्बर UK 06 BF 1900 को रोका और संदेह होने पर विधिनुसार क्षेत्राधिकारी के समक्ष चैक किया। उक्त वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति व बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्तियो को वाहन से उतारवाकर नाम पता पूछते हुए इनकी तलाशी ली तो इनमे से एक ने अपना नाम गुरबाज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह बताया इसके पास से तलाशी मे कुल 21500/- रूपये नकद व 02 एन्ड्रायड मोबाईल फोन ओपो कम्पनी के बरामद हुए व बगल वाली सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सरबजीत सिंह उर्फ हनी पुत्र पलविन्दर बताया। इसकी तलाशी में इसके पास से 300 रुपये नकद बरामद हुए। उक्त कार की डिक्की से 3.002 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। अभियुक्तो के कब्जे की कार से भारी मात्रा में अफीम की बरामदगी होने के आधार पर थाना गदरपुर पर धारा 8/18/60 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30,00,000/- (तीस लाख रूपये) है। अभियुक्तो के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।


