







रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस के नए अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कांग्रेस के प्रभावशाली धड़े के विरोध के बावजूद सभी 40 वार्डों में अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे पूर्व में सभी वार्डों में कांग्रेस संगठन खड़ा नहीं कर पाई थी। सीपी शर्मा ने अपने दम पर यह चुनौती पूर्ण कार्य किया है।


बुधवार को शक्ति विहार स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में सभी चालीस वार्ड अध्यक्षों को मनोयन पत्र सौंपकर निकाय में चुनाव में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया गया। गौरतलब है कि सीपी शर्मा की ताजपोशी के बाद पूर्व मंत्री व विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा व पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने विरोध में मोर्चा खोल दिया था। आज तक यह धड़ा सीपी शर्मा का विरोध कर रहा है।
पिछले तीन माह से चल रही वार्ड अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महानगर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सभी वार्ड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया। वार्ड अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भी भेजी गयी। साथ ही वार्ड अध्यक्षों से जल्द से जल्द वार्ड कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने वार्ड कमेटियों के गठन पर सीपी शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में पहली बार वार्ड कमेटियों का गठन हुआ है। इसका निश्चित ही निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है आने वाला समय कांग्रेस का है। श्री गावा ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी जनता अब सुशासन के लिए कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता की भावनाओं को समझते हुए जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करें और मिल जुलकर कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कार्य करें।
महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि पिछले तीन माह से वार्ड अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। वार्ड अध्यक्षों का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके किया गया है। अनुभवी और जमीन से जुड़े हुए जुझारू कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी हैं। हमारा प्रयास है कि हर वार्ड में कांग्रेस मजबूत हो। वार्डों में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ तो निश्चित रूप से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस परचम लहरायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के लिए पार्षद का टिकट फाइनल करने के लिए वार्ड अध्यक्षों की राय भी ली जाएगी। निकाय चुनाव में वार्ड कमेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लिहाजा वार्ड के अध्यक्ष अभी से पूरे जोश के साथ तैयारी में जुट जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हितों की बात करने वाली पार्टी है। आम जनता के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल है। भाजपा के मेयर के कार्यकाल में शहर की क्या दुर्दशा हुयी है वह किसी से छिपी नहीं है। आगामी चुनाव में मेयर कांग्रेस का बनेगा जिसके बाद विकास की गंगा तेजी से बहेगी।
सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा,सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, सतीश कुमार, वीरेन्द्र कोली, गोपाल यादव, ओमप्रकाश, जमील, मनोज कुमार ने भी सम्बोधित करते हुए आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढकर भागीदारी का आहवान किया।
इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष नवीन पाल, सुरेश यादव, मानस बैरागी, रामभरोसे लाल, नारायण घोष, भूपेन्द्र कुमार, सुनील राठौर, अनुज दीक्षित, राजेन्द्र राठौर, जय तरफदार, मिंटू विश्वास, छत्रपाल, लोकेश यादव, दानिश कोली, आसिम पाशा, सोमनाथ मुंजाल, शमशेर अली, इरशाद जयदीप, राहुल चौहान,कमल सैनी, हरीश दिवाकर, शंकर कोली, पप्पू कोली, शुभान अली, बिलाल खान, रामकुमार यादव, सुरेश सागर, हरेन्द्र पाल, दीपक चराया, इन्द्र सिंह रौत्ेला, नवीन खेतवाल, महेन्द्र कुमार अरोरा, खगोपति विश्वास, विनोद थम्बू, सुभाष राव, अरविंद कुमार, संजय गुप्ता, विनोद कुमार आदि को मनोनयन पत्र सौंपे गए।


