







रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस की नशे के विरुद्ध जंग में अब तक की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी हुई है।काशीपुर थाना क्षेत्र में एक किलो से अधिक स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में एक करोड़ रूपए से अधिक है। गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तान खां के साथियों पर पहले ही कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने टीम को 5000 रुपए ईनाम की घोषणा की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि काशीपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ढेला पक्ष के पास अभियुक्त सुल्तान खां पुत्र स्व0 मन्ने खां उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर आठ डॉक्टर दिल्ली वालों के पास मो० थाना साबिक बांसफोड़ान थाना काशीपुर हाल पता काली बस्ती अल्ली खां बांसफोड़ान थाना काशीपुर को पकड़ा। जिसकी तलाशी लिये जाने पर उक्त अभियुक्त के पास से पुलिस एक किलो 24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त से उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर मुकदमा एफआईआर धारा 8/21/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ मेः बताया कि वह बिजली मिस्री है। घरेलू जिम्मेदारी के कारण ज्यादा आर्थिक बोझ होने पर उसे पैसे की काफी जरूरत थी। वह कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। इसी लालचवश वह रेशमा से मिला, रेशमा ने उसे अमरुद्दीन के जेल जाने तथा उसके लिये बड़ी मात्रा में काम करने तथा इसके एवज में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया। लालचवश उसने रेशमा से हामी भर दी तथा बड़े पैमाने पर स्मैक बरेली से काशीपुर लाने लगा। बरेली से स्मैक लाकर वह उस स्मैक को रेशमा के कहने पर काशीपुर क्षेत्र में अलग-अलग लोगों को बेचता था। कल रेशमा के कहने पर उसने उपरोक्त स्मैक रेशमा की दूसरी ड्रग्स पैडलर शमीमजहां पत्नी मौ0 जुनैद उर्फ बबलूढोडी व उसके बेटे अनस निवासी काशीपुर से उसके घर के पास से ली थी जिसे उसने काशीपुर एवं कुण्डा क्षेत्र में अलग-अलग लोगों को सप्लाई करना था। यह स्मैक रेशमा ने फतेहगंज बरेली से अनस के हाथों शमीमजहां को भिजवावी थी। मुझे किस आदमी को देना है यह मुझे रेशमा ने फोन करके मुझे काशीपुर पहुंचने पर बताना था । जब तक मैं इस स्मैक को आगे देता तब तक पुलिस ने पकड़ लिया।


