







रुद्रपुर। पर्यावरण बचाव तथा रक्तदान का संदेश लेकर साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया।


जैसा कि सबको विदित है कि पर्यावरण बचाओ तथा रक्तदान को लेकर अनेक मुहिम चल रही हैं इसी कड़ी में एक और मुहिम प्रसनजीत दास जिन्हें जोजो कुमार के नाम से भी जाना जाता है वह अपने मिशन साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ और गो ग्रीन को साइकलिंग तथा साल में कम से कम दो बार रक्तदान को लेकर पूरे देश में भ्रमण करते हुए आम जनमानस को रक्तदान एवं पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए कल दिनांक 11 सितंबर 2023 को 53 दिन में 2996 किलोमीटर का सफर करके रुद्रपुर पहुंचे और रुद्रपुर पहुंचने तक की यात्रा के दौरान हेल्प टू अदर्स सोसाइटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह गोल्डी से लगातार संपर्क रहा, जिनके माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ द्वारा प्रसेनजीत जोजो का भव्य स्वागत किया गया। जिस दौरान समाजसेवी सरदार दिलजीत सिंह, नवनीत शर्मा, अंकित मुरादिया, सरदार जसप्रीत सिंह अरविंद कन्नौजिया, अंजुल त्यागी, कुलवीर सिंह सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे । प्रसनजीत का रात्रि विश्राम की व्यवस्था शहीद उधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर पर डॉक्टर मनदीप सिंह द्वारा की गई तथा स्वागत रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में श्री सत्यम शर्मा एवं दिव्यांशु द्वारा किया गया।


