रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम धामी का आभार

रुद्रपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जिसको लेकर कार्यक्रम संयोजक विधायक शिव अरोरा गत दिनों से उसकी तैयारी को लेकर लगातार कमर कसे हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

कार्यक्रम की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। विधायक स्वयं जगह जगह बैठक के माध्यम से कार्यक्रम की भव्यता दिव्यता को लेकर लगे हुए थे। विधायक शिव अरोरा बोले आजादी के बाद से पहली बार हमारे हिन्दू बंगाली समाज के सम्मान में पहली बार इस प्रकार का भव्य कार्यक्रम हुआ। विभाजन के समय हमारे भाइयों ने जिस प्रकार से यातनाएं अत्याचार झेले और हमारी माताओं बहनों के कत्लेआम हुए उन सभी स्मृति के ऊपर आधारित डाक्यूमेंट्री जिसको हजारो लोगों ने देखा और वह मंजर सभी के लिये भावुक करने वाला था। विधायक शिव अरोरा बोले कार्यक्रम में बंगाली समाज की पूरी संस्कृति और जिस प्रकार अलग अलग लगे स्टाल सभी के लिये आकर्षण के केंद्र रहे।

विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम में आये सभी बंगाली हिन्दू समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया, जो हजारों की संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। जिन्होंने हवन में आहुति देकर अपने परिजनों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। वही इस कार्यक्रम की भव्यता दिव्यता को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गद गद नजर आए। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिये विधायक शिव अरोरा की प्रसंशा की। वहीं विधायक शिव अरोरा ने स्वागत भाषण के दौरान बंगाली समाज की प्रमुख तीन विषय को मंच के माध्यम से उठाया, जिसमें रुद्रपुर क्षेत्र में बंग भवन का निर्माण जो रवींद्रनाथ टैगोर सुभाष चन्द्र बोस की स्मृतियों पर आधारित हो, दूसरा बंगाली समाज के बच्चों को बंगाली भाषा पढ़ाया जाना, वहीं तीसरा बंगाली समाज में नमोसूत्र लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग शामिल थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने भाषण में बंग भवन बनाने की घोषणा की साथ ही बंगाली भाषा पढ़ाये जाने को लेकर कहा इसको नई शिक्षा नीति में बंगाली समाज के लिये किताबें व शिक्षकों की व्यवस्था के लिये आने वाले समय में कार्य किया जाएगा। साथ ही तीसरी महत्वपूर्ण मांग बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले जिसका प्रस्ताव पूर्व में भी दो बार बनाकर केंद्र सरकार को दिया गया है उसके लिये संशोधित प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजकर इस कार्य को कराने का वायदा किया।
विधायक शिव अरोरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया जिन्होंने बंगाली समाज के कार्यक्रम में आकर समाज को इतना सम्मान दिया। साथ ही उनके हित से जुड़े विषयों को जल्द पूरा करने हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु विधायक शिव अरोरा सभी आये बंगाली समाज के लोगों विशेष रूप से देहरादून से आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनू ठाकुर का आभार जताया । विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से यह इतिहास में पहली बार हुआ जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जो आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान से यातनाएं झेलकर हिंदुस्तान आये हमारे हिन्दू बंगाली समाज के इस प्रकार से सम्मान की चिंता की अंर उनको इस प्रकार समानित कर उनके मान को बढ़ाया। विधायक शिव अरोरा सफल कार्यक्रम के लिये सभी बंगाली समाज के लोगो को शुभकामनाएं दीं जिनकी मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *