







रुद्रपुर। अवैध हथियार तस्करों पर एसटीएफ उत्तराखंड व उधमसिंह नगर पुलिस ने जबरदस्त स्ट्राइक की। पुलिस नेअवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है।


एसटीएफ उत्तराखण्ड व उधम सिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बाजपुर क्षेत्र से हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब समेत समूचे उत्तर प्रदेश में अवैध असलाहों की तस्करी होती थी।
पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार जिनमें 06 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, तंमचे, कारतूस, मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार 73 स्प्रिंग 48 ट्रिगर व हथियार बनाने के अन्य उपकरण व मशीनरी बरामद की है।


