बैडमिंटन में रुद्रपुर के गर्व साहनी ने किया गौरवान्वित, दो स्वर्ण पदक जीते

रुद्रपुर। बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में रुद्रपुर के गर्व साहनी ने दो स्वर्ण पदक जीते।

प्रतियोगिता में रूद्रपुर आर0एन0 भूरारानी के विद्यार्थी गर्व साहनी अब 10 अगस्त को कोलकाता में होने वाली जोनल बैडमिंटन स्पर्धा में भी प्रतिभाग करेंगे।

ओमेक्स काॅलोनी निवासी गर्व साहनी के पिता जितेंद्र साहनी ने बताया कि अंडर-19 आयु के मिश्रित युगल वर्ग में गर्व साहनी ने पिथौरागढ़ के एंजेल पुनेरा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक और युगल वर्ग में अभिनव कंडारी के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया। गर्व साहनी वर्तमान में हैदराबाद की गोपीचंद एकेडमी में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनके द्वारा पूर्व में भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किये गए हैं। साथ ही अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया है एवं ऑल इण्डिया में नेशनल डबल अंडर-17 आयु वर्ग में रेंक-2 प्राप्त की है।

बैडमिंटन एसोसिएशन के डीएसओ0 सुरेश पाण्डे, यूएसबीए मनकोटी जी, जिला अध्यक्ष पुष्कर राज जैन, जिला सचिव विष्णु सक्सेना एवं अग्रवाल सभा के महामंत्री एवं संस्कार भारती रूद्रपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष कुशल अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सी0ए0 अमित गंभीर एवं एडवोकेट प्रमोद मित्तल, सुमित साहनी, संदीप विजन, विशाल भुड्डी, रवि अग्रवाल, एडवोकेट मनीष मित्तल, अंतराष्ट्रीय हिन्दु महासंघ के जिला महामंत्री अमित जैन, चौधरी सुधीर डाकर, अरविंदरजीत सिंह सहित रूद्रपुर के तमाम समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *