रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच ने किया टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित

रुद्रपुर। रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीटिएड परीक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सुधांशु गावा, कार्यक्रम संयोजक केवल कृष्ण बतरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिव अरोरा ने रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रतिभाओं को निखारने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विगत लम्बे समय से जो कार्य किये जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। ऐसे कार्यों से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने टॉपर्स छात्र
छात्रओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हाईस्कूल इंटर की परीक्षा में टॉप करना ही पर्याप्त नहीं हैं बल्कि इस सफलता को आगे भी बरकरार रखना होगा तभी आप किसी मंजिल को प्राप्त कर सकते है। उनहोंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम लासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य आपना चुना है उस पर फोकस करें और उसके लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जायें। सफलता निश्चित ही एक दिन आपके कदम चूमेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है उन्हें सही दिशा मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता पिता बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें ताकि वह सफल इंसान ही नहीं बल्कि एक अच्छा नागरिक भी बनें। उन्होंने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा जो भी प्रयास किये जा रहे हैं उसमें जो भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर अतिथियों ने उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं परीक्षा में आर्य कन्या इंटर कालेज की टॉपर प्रियंक भारद्वाज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के रोहित पाण्डे, कृष्णा इंटर कालेज के सुमित कुमार, श्री गुरूनानक गर्ल्स इंटर कालेज की प्रियंका गंगवार, जनता इंटर कालेज की श्रेश्यांशी पाण्डे, सनातन धर्म गल्स इंटर कालेज की छवि अग्रवाल, जीजीआईसी फाजलपुर महरौला की शबीना, भंजु राम इंटर कालेज की नेहा तथा उत्तराखण्ड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्य कन्या इंटर कालेज की टॉपर्स पूजा शर्मा, सुकांत मण्डल, कृष्णा इंटर कालेज की शालिनी सिंह और रेनू गुप्ता, गुरूनानक इंटर कालेज की पलक सारस्वत, चांदनी और प्रीति कुमारी, जनता इंटर कालेज के आकाश सरकार, रिशभ राठौर, सिब्बु सरकार, सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज की शिवानी, रिया, जीजीआईसी फाजलपुर महरौला की कृष्णा कुमारी, मुस्कान वर्मा, भंजू राम इंटर कालेज की मीनाक्षी और नीरज सिंह नेगी को मंच पर सम्मानित किया गया।

सीबीएसई बोर्ड दसवीं में रेनबो स्कूल के टॉपर कुनाल रावत, गुरूनानक हायर सेकेंडी स्कूल की निशा सिंह, आरएएन बिलासपुर की सीरत कौर, कार्तिक अग्रवाल, माउंट लिट्रा जी स्कूल की अक्सरा कम्बोज, आरएएन भूरारानी के सूर्यांश यादव, कोलम्बस स्कूल की गौरी गगनेजा, भारतीयम इंटरनेशनल स्कलू के तनमय शुक्ला, जवाहर नवोदय विद्यालय के हृदयेश नारंग, जेसीज स्कूल की तौफीका, होली चाइल्ड के आदित्य अधिकारी, लालपुर पब्लिक स्कूल के सचिन चन्द, स्टोर रिड्ज स्कूल की भव्यांशी शर्मा, एमेनिटी पब्लिक स्कूल के विनायक बंसल, डीपीएस स्कूल के आर्यवीर सिंह रावत, सेंट मेरी स्कूल की स्तुति कार्की, अटल उत्कर्ष एएनझा इंटर कालेज की अंशु को सम्मानित किया गया।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में रेनबो स्कूल के टॉपर्स अनिकेत स्वरूप और सहजप्रीत कौर, गुरूनानक हायर सेकेंडी सकल के निखिल यादव, कनक पाल और माही झा, आरएएन बिलासपुर के धैर्य अरोरा, वंश पोपली, आरएएन भूरारानी के रिशित सैनी, जपनीत कौर, गौरी कन्याल, आयुष पसरीचा, आरव खेड़ा, भारतीयम स्कूल की अनुष्का अग्रवाल, यशराज सिंह, कशिशि अग्रवाल, नवोदय विद्यालय के अनुज गंगवार, पियूष पाहवा, जेसीज स्कूल के आर्यमान विज, निखिल कुमार, तनुश्री जोशी,कोलम्बस स्कूल के मानस मिश्रा, शालिनी मेहर, असना खान, एमेनिटी स्कूल के अंगद चंदी, अर्चित गंडा, जिया शर्मा, होली चाइल्ड स्कूल की बाणी खुराना, महक अग्रवाल, जसमीत कौर, डीपीएस की दृष्टि अदलखा, अमनप्रीत कौर चावला, उन्नति सक्सेना, एवं सेंटर मेरी स्कूल की पलक सिंह, और मान्या अरोरा को मंच पर अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक केवल कृष्ण बतरा एवं अध्यक्ष सुधांशु गावा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन मोहित बत्रा ने किया। इस अवसर पर सौरभ चिलाना , उमेश पसरीचा, विवेक सक्सेना, महामंत्री मनोज खेड़ा ,कोषाध्यक्ष दीपक अरोरा, उपाध्यक्ष पवन गाबा पल्ली , राजेश कामरा ,अमित बांगा , जतिन नागपाल , गार्गी सरदाना , सोनू चावला , सुमित बांगा , सिद्धार्थ सरदाना, राजीव ग्रोवर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *