







रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102 वें संस्करण को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 150, सामिया लेक सिटी में एसके साहू के निवास पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस बार की मन की बात कई मायनों में विशेष रही। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की कार्यक्रम उनके प्रधानमंत्री के रूप में 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसारित हुआ , जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2014 से पहले जहां देश मे निराशा का वातावरण था तो वही वर्तमान समय में देश सकारात्मक विचार के साथ विकास के राह पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा इन नौ वर्ष की यात्रा में देश ने हर क्षेत्र में विश्व पटल पर स्वयं को स्थापित करने का कार्य किया है। वहीं विधायक शिव अरोरा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 102 वें मन की बात कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकताओं के साथ सुना। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने से हम सभी को सामाजिक जीवन मे आगे बढ़ने सेवा समर्पण के भाव का संचार होता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लतम नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण के संकल्प को व्यक्त करते हुए अपने नौ साल की उपलब्धि को घर घर तक ले जाने हेतु लगातार अनेक कार्यक्रम कर रही है। यह महा महासम्पर्क अभियान के रूप में भाजपा पूरे देश मे मना रही है। विधायक अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश की जनता ने सराहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से एक जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है। इस दौरान डॉ कुंदन राठौर, अखिलेश खरे, सत्यजीत सिंह, पंकज राय, राजेश सिंह, कैलाश चंद, मनमोहन, बी एन रावत, जितेन्द्र भूषण, दिनेश चंद, ममता पांडे, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




