नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट के बाद की गई थी टुकटुक चालक की हत्या

रुद्रपुर। पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र में हुई टुकटुक चालक की हत्या का खुलासा किया है। हत्या की वजह जान कर हर कोई चौंक जाएगा। कातिल ने अपनी नशे की लत पूरा करने के लिए लूट के उद्देश्य से हत्याकांड को अंजाम दिया।

यूं तो नशे को लेकर पुलिस बहुत सजग रहती है और लगातार नशा कारोबारियों पर कानून का शिकंजा कसती है, लेकिन नशेड़ियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसका ताजा उदाहरण पंतनगर की घटना है। 11 जून को थाना पंतनगर में टुकटुक चालक राकेश की हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर पंतनगर ने विवेचना प्रारम्भ की। घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना का तत्काल अऩावरण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक पंतनगर के नेतृत्व में पुलिस चौकी सिडकुल व एसओजी रुद्रपुर से पुलिस कर्मियो की टीम गठित की।
पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज चैक किये। सुराग मिलने पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लगातार दबिश दी गई। पुलिस के अथक परिश्रम के बाद अभियुक्त अभिषेक रावत पुत्र बलवन्त सिंह व अभियुक्त कृष्णा जोशी पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी को टांडा जंगल से गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ अभियुक्तों ने बताया कि वो लोग नशा करने के आदी हैं। उन्हें पैसों की जरुरत थी, इसलिये उन्होंने सामान लूटने के लिये राकेश की चाकू से हत्या कर दी । अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू व मृतक से लूटे गये 150 रुपए, एक ई- रिक्शा व मोबाईल फोन सैमसंग कंपनी बरामद किया गया। मुकद्दमे में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर लूट की धारा 397/411 आईपीसी व 4 /25 आर्म एक्ट की बढ़ोतरी की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *