







रुद्रपुर। उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अपराधिक रूप से अर्जित करोड़ो की संपत्ति को कब्जे में ले लिया।


अभियुक्त गैंग लीडर जगरूप सिंह थाना कुंडा उधमसिंहनगर ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी, जिसे पुलिस ने लिया कब्जे में ले लिया। ग्राम कुंडेश्वरी काशीपुर में 7700 वर्ग फिट भूमि जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ चालीस लाख रुपए है और जसपुर खुर्द में 2640 वर्ग फिट भूमि कीमत लगभग 60 लाख रुपए है को अवैध संपत्ति माना गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध जंग में उधमसिंहनगर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। विगत साल में कई मुकदमों में पंजीकृत अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा रही थी। कुंडा क्षेत्र में हाल में ही एक सुदृढ़ जांच प्रक्रिया के बाद अपराध के जरिए इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की रिपोर्ट को जिलाधिकारी के समक्ष प्रेषित किया गया था। जिलाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई गई। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संपत्ति को जब्त किया गया। जब्त संपत्ति संबंधित तहसीलदार व थानाध्यक्ष के कब्जे में रहेगी।


