रुद्रपुर : महिला पहलवानों को न्याय नहीं दे रही मोदी सरकार: मीना शर्मा

रुद्रपुर । उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि आज देश की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ खोखला साबित हुआ है l आज देश भर में लड़कियों की अस्मत को लूटा जा रहा है l लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं l उत्तराखंड में भी पिछले दिनों अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन दोषियों को आज तक सजा नहीं मिली l अब महिला पहलवानों के साथ शारीरिक शोषण और उनके साथ अभद्रता किए जाने का मामला देशभर में सुर्खियों में है लेकिन भाजपा सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं l

श्रीमती शर्मा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आहवान पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने सिटी क्लब में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस देश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है l उनकी आबरू लूटी जा रही है उन्हें सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है। ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है l महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिला पहलवान पिछले 4 महीने से न्याय की गुहार लगा रही हैं लेकिन इन बेटियों की आवाज को सुनने की बजाय उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि वह महिला पहलवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी हैं और पूरी महिला कांग्रेस उनके इस संघर्ष में उनके साथ हैं l

इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने भी प्रेस को संबोधित किया l इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सपना गिल, निगम पार्षद प्रीति साना आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *