रुद्रपुर: अतिक्रमण के नाम पर न उजाड़े जाएं गरीब, बेहड़ ने विरोध में किया धरने का ऐलान

रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर तराई में वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ा जा रहा है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। कहा कि वह पांच जून को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बगैर किसी बैनर झंडे के सुबह साढ़े दस बजे अकेले धरने पर बैठेंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और जागरूक लोगों का आहवान किया कि गरीबों को उजाड़ने के विरोध में उन्हें समर्थन दें।

अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बेहड़ ने कहा कि जिस तराई के लोगों ने उत्तराखंड स्थापना में विशेष योगदान दिया हो, उनके साथ उनके साथ ऐसा अन्याय हो रहा है इसको बिलकुल भी बर्दाश नही किया जाएगा।

श्री बेहड़ ने कहा की राज्य की स्थापना हो रही थी मैं उधम सिंह नगर का जनप्रतिनिधि होने के नाते उस समय स्वयं मौजूद था, उधम सिंह नगर को उत्तराखंड में शामिल करने की वकालत भी की थी, तब एक प्रतिनिधि मंडल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से मिला और उनसे मिलकर उधम सिंह नगर को उत्तराखंड में शामिल किया जाए ऐसी मांग रखी थी और उस समय लाल कृष्ण अडवाणी भी अटल जी के निवास पर उपस्थित थे, जबकि उधम सिंह नगर को उत्तराखंड में शामिल ना किया जाए इसको लेकर बहुत बड़ा आंदोलन उस समय चला था, जनता सड़को पर थी जाम लगाए जा रहे थे हालत बहुत ख़राब थे, तभी श्री प्रकाश सिंह बादल कमेटी के साथ पंतनगर यूनिवर्सिटी में लोगों से मुलाक़ात कर उनकी राय लेने आये थे, एक ओर विरोध में हजारों लोग थे और पक्ष में कम लोग थे तब भी ऊधम सिंह नगर को उत्तराखंड में शामिल किया गया था।

श्री बेहड़ ने कहा की आज बड़ा दुख हो रहा है राज्य की स्थापना में विरासत में मिले हुए लोगो को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। बेघर किया जा रहा है। इनका इतिहास 40 से 50 वर्षों पुराना है, क्या उस समय के अधिकारी दोषी नहीं है सरकारें दोषी नहीं है, विभिन्न विभागों के लोग अधिकारीगण जिनके रहते हुए लोग बसें दुकाने मकान बनायें आज वो ही अधिकारी सरकारी ज़मीन समझकर हटाने का नोटिस दे रहे हैं बुलडोजर चला रहे हैं आखिर इन सब का जिम्मेदार पूर्व की सरकारें ओर अधिकारी नही है।

श्री बेहड़ ने कहा की तराई के अंदर किसानों को ज़मीने जंगलों को आबाद करने को दी गई थी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व श्री गोबिंद बल्ल्भ पंत जी एवं मेजर संधू जी ने लोगो को बसया था, ज्यादातर लोग पाकिस्तान के बटवारे के बाद यहाँ आये थे, स्वतंत्रता सेनानियों के गाँव बसाये गए। आज सरकार व उनके अधिकारी किसानों की बंजर भूमि वर्ग 4 व अन्य प्रकार की ज़मीनों को ढूंढ रहे हैं निशान लगा कर पिलर लगाए जा रहे हैं। ऐसी ज़मीने जो आजादी के बाद से किसान जोत रहे हैं उन्हें राज्य सरकार कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है।

श्री बेहड़ ने कहा की पंतगर यूनिवर्सिटी कर अंदर जो बस्तियां हैं उनको उजाड़ने की तैयारी चल रही है, जबकि यूनिवर्सिटी के अधिकांश लोग वही मजदूरी करते हैं, ज़ब यूनिवर्सिटी खुद खेती करती थी तभी से यह लोग खेती का काम करते थे, इनकी बदौलत यूनिवर्सिटी का फार्म आज तक चल रहा है, कई पीड़ियाँ हो गई काम करते हुए पंतनगर को आबाद करने में इनका अहम योगदान है, परन्तु अब इन गरीब मजदूरों को उजाड़ने कई तैयारी की जा रही है।

श्री बेहड़ ने कहा की आज बड़ा दुख हो रहा है तराई के चुने हुए जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि क्यों खामोश हैं? उनको किस बात का भय है क्यों नही बोलते चाहे सांसद हो चाहे विधायक हो या फिर नगरपालिकाओं व नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि हो एक ना एक दिन सबको सामने आकर विरोध करना पड़ेगा। श्री बेहड़ ने कहा की आज हम सब को दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर जो अतिक्रमण के नाम पर बर्बादी हो रही है उनको बचाने के लिए एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना पड़ेगा तभी इस अत्यचार से गरीब जनता को राहत मिल सकेगी।

श्री बेहड़ ने कहा की मैं मुख्यमंत्री से तराई की जनता की तरफ से अपील करता हूँ की इस अभियान को तत्काल रोका जाए ओर जो लोग उजाड़े गए हैं उन सबको बसाने का काम तत्काल किया जाए।

श्री बेहड़ ने कहा की आने वाली 5 जून 2023 दिन सोमवार को प्रात:10.30 बजे जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के कार्यालय के बाहर दलगत राजनीती से ऊपर उठकर बिना किसी झंडे बैनर के अकेले धरने पर बैठेंगे और अतिक्रमण हटाने के नाम पर जो ये अभियान गरीबों को बर्बाद करने के लिए चलाया जा रहा है इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा की जो भी समर्थन देना चाहे वो आ सकता है।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.