







रुद्रपुर । सिडकुल पंतनगर के सेक्टर छह में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आज सुबह इनकम टैक्स की टीमने छापा मारा। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने फैक्ट्री गेट को बंद कराने के साथ ही सर्च शुरू की। टीम ने भीतर सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करा दिए हैं और किसी के बाहर या अंदर आने पर रोक लगा दी गई है। इनकम टैक्स की टीम कागजों की जांच कर रही है।


पता लगा है कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और इस कार्रवाई में इनकम टैक्स की बड़ी चोरी का खुलासा हो सकता है। हालांकि मीडिया को भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई है और न ही इनकम टैक्स की टीम का कोई अधिकारी या सदस्य इस बारे में कुछ बोलने को तैयार है। सिडकुल पंतनगर ने यह फैक्ट्री लंबे समय से कारोबार कर रही है। सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस को भी छापे की सूचना नहीं दी गई है।


