आरएएन स्कूल की छात्रा रही रुद्रपुर की गरिमा नरूला बनीं आईएएस, खुशियों का आलम

रुद्रपुर। शहर के आरएएन स्कूल से इंटर की परीक्षा पास करके आईएएस बनने का लक्ष्य निर्धारित करने वाली गरिमा नरूला ने आईएएस की परीक्षा में देश में 39 वीं रैंक हासिल की है। उसकी इस सफलता से पूरे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

शहर की ईश्वर कालोनी निवासी विपिन नरूला और शारदा नरूला की पुत्री गरिमा नरूला की प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर में हुई। आरएएन पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली गरिमा नरूला ने आईएएस बनने का लक्ष्य रखकर आगे की तैयारी की। दिल्ली के हिन्दू कालेज से गरिमा ने ग्रेजुएशन किया। इसके बाद घर पर ही उन्होंने आईएएस की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन से पहले ही प्रयास में गरिमा ने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। गरिमा इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनों को देना चाहती है। साथ ही कहती है कि मामा की भी प्रेरणा रही है। गरिमा के पिता दिल्ली की पैथ लैब में जाॅब करते हैं। गरिमा का एक छोटा भाई है।

आज जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और गरिमा की 39 वीं रैंक आई तो पूरा परिवार खुशी से उछल पड़ा। खुशी में ढोल बाजे बजे और मिठाई बटनी शुरू हो गई। आरएएन स्कूल के चेयरमैन एचके राय और प्रबंधक मोहित राय ने गरिमा को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *