वार्ड 5 मुखर्जी नगर में नारायण घोष को कांग्रेस की कमान

रुद्रपुर। वार्ड कमेटियों के गठन के अभियान के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने वार्ड नंबर पांच मुखर्जी नगर में आयोजित पार्टी की एक सभा में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पार्षद प्रीति साना, पार्षद मोहन खेड़ा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, अर्जुन विश्वास की मौजूदगी में वार्ड अध्यक्ष पद के लिए नारायण घोष के नाम की घोषणा की। सभी ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

कांग्रेस नेता अर्जुन विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वार्ड की पार्षद प्रीति साना ने कहा कि सीपी शर्मा के महानगर अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन निरंतर सक्रिय होता जा रहा है। उन्होंने मेयर पर वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद होने के कारण उनके प्रस्तावों की अनदेखी की जा रही है। वार्ड में विकास कार्यों के लिए जो प्रस्ताव उन्होंने दिये थे उनमें से मात्र कुछ पर ही काम हो पाया है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता भाजपा के इस दोहरे चरित्र का जवाब आगामी निकाय चुनाव में देगी।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि मुखर्जी नगर वार्ड अध्यक्ष के लिए कर्मठ एवं जुझारू नारायण घोष को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उनके अध्यक्ष बनने से वार्ड में संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रीति साना, अर्जुन विश्वास और नारायण घोष वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी मेहनत आगामी चुनाव में रंग लायेगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के मद में चूर हैं। भाजपा नेताओं की शह पर ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार फूल फूल रहा है और गुण्डागर्दी चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा विकास की रही है। भूतपूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने सिडकुल की स्थापना करके क्षेत्र में खुशहाली लाने का काम किया था। जनता आज भाजपा को सत्ता सौंपकर पछता रही है। उन्होंने वार्डवासियों ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का आहवान किया।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा के जनप्रतिनिधि दोनों हाथों से जनता को लूटकर अपना घर भरने में लगे हैं। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। श्री गावा ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए मेयर और पार्षद दोनों कांग्रेस के होने चाहिए। तभी पूरे शहर का विकास होगा। सभा में नवयिुक्त वार्ड अध्यक्ष नारायण घोष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर कौशल्या, सुनीता, अनीता, सरस्वती, कविता, कलावती, रंजीता, नीलू, नीला देवी, मादुराम प्रजापति, रंजन सरकार, सूरज देव, छोटू, माया देवी, कमला विजन, गगन, परवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *