सीएम धामी ने किया स्मार्ट कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉडर्न एवं स्मार्ट कन्ट्रोल रूम रुद्रपुर का किया वर्चुअल उद्दघाटन किया। वर्तमान समय में अपराधी एवं असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधों के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है अपराधियों/ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने व समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा ,यातायात प्रबंधन हेतु मोबाइल और आधुनिक तकनीक की समझ रखने वाली पुलिस तैयार करने हेतु एक आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एकीकृत स्मार्ट पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया ।

कोतवाली रुद्रपुर में एक आधुनिक सुसज्जित एवं संयुक्त कमान कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें मॉनिटरिंग रूम, सर्वर रूम, डायल 112 , एवम पुलिस कर्मियों हेतु मॉडर्न शौचालय की स्थापना की गई ।

इस कंट्रोल रूम में टचस्क्रीन वाली वीडियो वॉल लगाई गई है जिसमें शहर क्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र, मुख्य चौराहे, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है

उद्घाटन के दौरान आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम/ट्रैफिक ऊधमसिंहनगर, एसपी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक संचार आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *