वार्ड नंबर दो में सुरेश यादव बने कांग्रेस अध्यक्ष

रुद्रपुर। आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने वार्डों में पार्टी की टीम को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिये हैं। इसी के तहत वार्ड नंबर दो में आयोजित एक कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ने सुरेश यादव को वार्ड अध्यक्ष बनाने की घोषणा की और उन्हें वार्ड की कार्यकारिणी जल्द बनाने को कहा।

वार्डों में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने शुक्रवार को वार्ड नं. दो कृष्णा कालोनी और राजा कालोनी का भ्रमण किया और कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने लम्बे समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता सुरेश यादव को वार्ड का अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष से जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी बनाने को कहा। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का महानगर अध्यक्ष सहित वहां मौजूद समस्त कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि वार्डों में भ्रमण का यह अभियान जारी रहेगा। सभी वार्डों में कमेटियां गठित कर जल्द ही पीसीसी को लिस्ट भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव दमखम के साथ लड़ने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जायेगा। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार सरकारी तंत्र से लेकर मंत्री तक बेलगाम हो चुके हैं। भाजपा के कैबिनेट मंत्री सरेआम जनता के साथ मारपीट करके गुण्डई कर रहे हैं इससे शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है। सीपी शर्मा ने ट्रांजिट कैम्प में पुलिस की तानाशाही पर भी आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब तक तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा था अब पुलिस भाजपा के लोगों को भी सरेआम पीटने लगी है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। गरीबों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा सरकार में आज लगातार बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है। पार्षद मोहन खेड़ा ने भी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा सरकार की नीतियों का जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता अर्जुन विश्वास, सुनील आर्य,विजय पाल यादव, ओमप्रकाश गंगवार,, प्रेमपाल लोध्ी, मोहन सिंह, मोहन लाल शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, छत्रापाल सिंह, महेश यादव, हरीश कुमार, प्रमोद कुमार, डाल चन्द्र शर्मा, राध्ेश्याम, मलखान यादव, गौरव गंगवार, छत्रापाल सिंह, सुमन रमेश कुमार प्रजापति,सीमा यादव, दीपा कश्यप,मीना गंगवार, पिंकी राठौर, मीना यादव, माया शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *