कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर सीएम ने जताया शोक

देहरादून। प्रदेश के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने बागेश्वर के जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर समूचे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

बताया जा रहा है कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। वे मृद व सरल स्वभाव के धनी होने के कारण खासे लोकप्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *