रुद्रपुर : कांग्रेस के दोनों गुटों ने अलग अलग मनाई अंबेडकर जयंती

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस की ओर से भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अम्बेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस नेत्री ममता रानी और प्रीति साना से मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उधर, कांग्रेस के दूसरे गुट ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया। उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले। बाबा साहब डॉ-भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने और भेदभाव की खाई पाटने के लिए देश को सशक्त संविधान दिया। अंबेडकर जी को भारतीय संविधान का शिल्पकार भी कहा जाता है। जिसके आधार पर आज भारत देश की प्रशासनिक व्यवस्था चल रही है जिसमें सभी प्रकार से सभी वर्गों को समान अवसर दिए गए है। डा. आंबेडकर ने सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य किया। सच्चे अर्थों में देश के हर वर्ग के लिए आंबेडकर प्रेरणा स्त्रेत हैं। उन्होंने समाज और देश को संगठित करने और संघर्ष करने का नारा दिया था। डा- भीमराव अंबेडकर का सपना था कि समाज में हर व्यक्ति शिक्षित हो। शिक्षित समाज से ही देश व प्रदेश का विकास संभव है।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि हमें डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर उनके सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक विचारों को स्वीकार करना होगा और समाज में उनके द्वारा कही गई बातों को मनन कर समता ,समानता और न्याय की भावना भारत की सामाजिक संरचना में शामिल कर भारत को आगे बढ़ाना है जिस तरह भगवान बुद्ध ने करुणा की राह दिखाई थी उसी तरीके से आधुनिक भारत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने करुणा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज हमारी राह में अन्याय अभाव और अज्ञानता बाधक बनी हुई है हमें इस अन्याय ,अभाव और अज्ञानता को दूर कर देश को विश्व गुरु बनाना है। भारतवर्ष को गर्व है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान पूरे विश्व को ज्ञान देता है।

इस अवसर पर पार्षद मोहन खेड़ा, सौरभ चिलाना, सतीश कुमार, प्रीति साना, सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, फरीद मंसूरी, अबरार अहमद, अर्जुन विश्वास, विजेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार, सपना गिल, उमा सरकार, राजेश कुमार, अमन कुमार, जयदीप,कुंवरपाल कोली, विधान सरकार, रमेश कुमार आदि समेत तमाम कार्यकर्ता थे।

उधर, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वे जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस के दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई l इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की विधायक पद की प्रत्याशी रहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल बाटा चौक पर एकत्र हुए। जहां सभी ने जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए l बाद में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया l इस अवसर पर शहर के दो प्रमुख वरिष्ठ नागरिकों रामस्वरूप भारती और डी के सिंह का फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया गया l यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा और श्री तनेजा सहित महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश जोशी बीडीसी राखी जोशी, पूर्व प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय यादव, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामदयाल सिंह, महानगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, निगम में नेता प्रतिपक्ष पार्षद मोनू निषाद, निगम पार्षद प्रीति साना, रंजीत सिंह राणा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि साजिद खान, पूर्व पार्षद कालीचरण बाल्मीकि, कांग्रेस सेवादल प्रदेश महामंत्री रामाधारी गंगवार, पूर्व पार्षद सरदार इंद्रजीत सिंह, उमर अली सलमानी, राजीव यादव, कमलेश गुप्ता, निगम पार्षद बाबू खान, अशफाक अहमद, मोहन भारद्वाज, सुमित राय, रविंद्र गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, मधु सिकदर, सरोज रानी, पूनम गुप्ता, मंजू रानी, जितेंद्र सागर, राजेश सिंह, फरमान सिद्दीकी, दिनेश मौर्या, आनंद शर्मा, राजू कोली, राम कृष्ण कन्नोजिया, उमर खान, रणजीत तिवारी, अनिल शर्मा, अरविंद सक्सेना सहित बड़ी संख्याओं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *