पार्षद कैलाश, मुकेश और छेदालाल के नेतृत्व में सैकड़ों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा, कई कांग्रेसी भाजपा के संपर्क में: सुशील गावा

रुद्रपुर। रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेसी पार्षद कैलाश राठौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश रस्तोगी व छेदालाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रदेश हित में लिये गये निर्णय और उनकी उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिये उनकी सोच एवं उनके सिपाही के रूप में रुद्रपुर विधानसभा में लगातार विकास के रथ को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा द्वारा रुद्रपुर के हित में लिये गये निर्णय और उनकी विकास की सोच से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है । उन्होंने कहा आज लगभग 300 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का दामन थामा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। उनके आने से ट्रांजिट केम्प क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी और आने वाले निकाय लोकसभा चुनाव में इसका पार्टी को लाभ मिलेगा। विधायक बोले यह शुरुआत है आने वाले समय मे रुद्रपुर में लगातार कांग्रेस मुक्त वार्ड बनाने का कार्य किया जायेगा और बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी में आयेंगे। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से एक साल का कार्यकाल रुद्रपुर के विकास को सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल भी मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और आशा व्यक्त की आप सभी भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस दौरान मेयर रामपाल, मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री अमित नारंग, रामप्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़ राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, माही सकलानी, शम्मी गुप्ता, सत्यपाल गंगवार, ड़ी के गंगवार, मदन दिवाकर, , दीपक, पूजा गुप्ता, संजय हलदार, कुलदीप खुराना, शिवकुमार, रोबिन , राजा भरद्वाज, आदेश भरद्वाज, शकंर विजय डे व अन्य लोग मौजूद रहे।

कांग्रेसी पार्षद कैलाश राठौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश रस्तोगी द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करने पर बीजेपी नेता सुशील गाबा ने हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा नेता सुशील गाबा ने भी सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा कि गुटबाजी के कारण कांग्रेस से उसके सभी कार्यकर्त्ता टूट जाएंगे। अधिकाश कांग्रेसी पार्षद भाजपा के संपर्क में हैँ। आने वाले समय में सभी को भाजपा सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। और आने वाले निकाय चुनावों में भी उनको महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जायेंगी। गुटबाज़ी के कारण कांग्रेस में ईमानदार कार्यकर्ता की कोई पूछ न होना कांग्रेस के पतन का कारण बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *