डॉ. मनमोहन सिंह चौहान बने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति

हल्द्वानी, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान वर्तमान में नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल, हरियाणा के निदेशक हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किए हैं। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। स्थायी कुलपति मिलने से विवि के रुके हुए कामों में आने की संभावना है

इससे पहले डॉ. तेज प्रताप सिंह की तीन साल के लिए स्थायी नियुक्ति हुई थी। तीन साल के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी तो डॉ. तेज प्रताप का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद विवि के कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया।

ऐसे में डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट और वैटनरी इंस्टीट्यूट के अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिल सकता है। स्थायी नियुक्ति होने से शिक्षण, रिसर्च, नियुक्ति सहित कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *