पेपर लीक मामले में बागेश्वर से सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

देहरादून।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह के जुड़े एक और सरकारी शिक्षक को बागेश्वर से गिरफ्तार किया है। वह अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों को बिजनौर के धामपुर ले गया था। उसको प्रश्नों के उत्तर याद करा कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया था। पेपर लीक मामले में यह 22वी गिरफ्तारी है।

आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा पिछले साल दिसंबर में कराई थी।  धांधली की शिकायतों पर बीती 22 जुलाई को सीएम के निर्देश पर रायपुर थाने में केस दर्ज किया गया व जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद एसटीएफ कड़ियां जोड़कर लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। रविवार को एसटीएफ ने बागेश्वर की सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चांदी खेत, गनाई चौखुटिया जिला अल्मोड़ा निवासी आरोपी शिक्षक जगदीश गोस्वामी राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा बागेश्वर में नियुक्त हैं। वह मुख्य आरोपी हाकम सिंह के संपर्क में था।  एसएसपी ने बताया कि अभ्यर्थियों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद शिक्षक की गिरफ्तारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *