







रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। श्री बेहड़ ने शुभचिन्तकों के साथ केक काटा। कांग्रेसियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।



बेहड़ को शुभकामनाएं देने वालों में कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा, मोनू निषाद, डाक्टर सोनू खान, महेश बब्बर, रोहिताश बत्रा, विजय बिरमानी, अमित अरोरा, सचिन, शिशुपाल, संजय जुनेजा, सुशील गावा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। अपने आवास से विधायक बेहड़ किच्छा कार्यालय को रवाना हो गए।


