







रुद्रपुर। हरिद्वार से लौटते वक्त सड़क हादसे में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई। वह चंपावत जिले का रहने वाला था और आईआरबी रामनगर में तैनात था।
बताया जाता है कि महुआगंज रोड पर फीका नदी के सामने एक कार ने टक्कर मार दी। दरोगा पुष्कर चंद जोशी (33) को हास्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली है। दारोगा की बुलेट मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है।




