







रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने थाना नानकमत्ता क्षेत्र में मिली अजनबी इंसान की लाश के रहस्य से पर्दा उठाया है। सौ सीसीटीवी खंगालने और डेढ़ सौ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो कातिल गिरफ्तार कर लिए। उन्होंने शराब के नशे में हत्या की बात स्वीकार की है।



एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा मामले के त्वरित खुलासे हेतु निर्देश दिए गए थे। मामले के खुलासे के लिए टीमो का गठन किया था।
गौरतलब है कि एक नवंबर को थाना नानकमत्ता में सूचना प्राप्त हुई की करतार सिंह की बगिया ग्राम सिद्धा में झाड़ियां के पास एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है, सूचना पर थाना अध्यक्ष द्वारा मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास किये। मृतक के सर, चेहरे, शरीर में चोटों के काफी निशान थे। प्रथम दृष्टिया मृतक की अज्ञात द्वारा हत्या किया जाना स्पष्ट हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शव की शिनाख्त शीघ्र करने के आदेश दिये गये। अज्ञात शव की शिनाख्त हीरा सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी चौडाकोट थाना पाटी जिला चम्पावत हाल निवासी नानकमत्ता बाजार के रूप में हुई।
वादी केसर सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम चौराकोट थाना पाटी जिला चंपावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिये लगभग 150 लोगों से पूछताछ एवं लगभग 100 सीसीटीवी कैमरो की निगरानी की गई साथ ही साथ SOG से भी तकनीकी सहायता ली गयी। गहन पतारसी सुरागरसी करने पर विजयपाल पुत्र नन्हेलाल निवासी गरगईया थाना देवरनिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश, अजय पुत्र पप्पू भारती ग्राम सिद्धा नवादिया बिजली कॉलोनी थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
अभियुक्तों के द्वारा शराब के नशे में हीरा सिंह की हत्या कर दी गई। घटना में प्रयुक्त बेल्ट पूर्व में ही कब्जे पुलिस ली जा चुकी थी तथा घटना में प्रयुक्त ईंट (आला कत्ल), तथा मृतक के कपडे (सर्ट, व टी-सर्ट) व चप्पल, अभियुक्तगण की निशादेही पर पुलिसटीम द्वारा बरामद किया गया।


