सुबह नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की फायरिंग कर हत्या

रुद्रपुर। नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की आज सुबह गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बाबा तरसेम सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो पगड़ीधारी हमलावरों अचानक आकर दो गोलियां मार दी। बाबा कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तत्काल हास्पिटल ले जाया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। खटीमा के डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मात्र तीन सेकेंड में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि हमलावर चिन्हित कर लिए गए हैं। पुलिस की कई टीम घटना के खुलासे के लिए गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *