







रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर छात्र संघ चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष कमल चंद्र जोशी, उपाध्याक्ष मनोज कुमार, उप सचिव सुभांशु कश्यप, सांस्कृतिक सचिव कैलाश चौधरी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रद्रपुर छात्र संघ चुनाव में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के कुशल रणनीति से तीन अहम पदों पर र्निविरोध चुनाव संपन्न कराने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारीयो को शुभकामनाए देते हुए कहा कि बिना किसी के भेदभाव के छात्र हितों के लिए बेहतर कार्य कर निर्विरोध निर्वाचन को सार्थक करें। बेहतर कैंपस, शिक्षकों, छात्र – छात्राओं का सम्मान, नशा फ्री कैंपस के लिए सभी छात्रों को एकजुट करने के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्र संघ अध्यक्ष कमल चंद्र जोशी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री सांसद अजय भट्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री अनिल डब्बू ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारीयो को बधाई दी। इस दौरान युवा नेता धीरज सिंह, सचिव रोहित भट्ट, मानवेंद्र सिंह, चंदन भट्ट, दिव्यांश लूथरा, शिवम यादव, राहुल तोमर समेत दर्जनों छात्र नेता उपस्थित थे।


