सावन की रिमझिम फुहार के बीच थिरकीं महिलाएं, अग्रवाल महिला समिति का हरियाली तीज का शानदार कार्यक्रम

रुद्रपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष की अग्रवाल महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव किच्छा रोड स्थित रजवाड़ा होटल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकुंतला देवी अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती राधा अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा गोयल, सीमा अरोरा, डॉक्टर पारुल अग्रवाल, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, महामंत्री प्रिया गर्ग, कोषाध्यक्ष उषा श्यामपुरिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल महिलाओं द्वारा सर्वप्रथम वंदना प्रस्तुत की गई। बॉलीवुड डांस पैट्रियोटिक डांस और महिला समिति के मेंबर्स द्वारा बहुत ही सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। महोत्सव में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए थे। जहां खाने पीने की स्टाल में लोगों ने स्वाद का बहुत आनंद लिया। अग्रवाल महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए घोड़ा गाड़ी की व्यवस्था भी की गई थी। बच्चों ने घोड़ा गाड़ी का भरपूर आनंद उठाया। घोड़ा गाड़ी और रिमझिम फुहार के बीच बच्चों ने भी बहुत आनंद लिया।

 

इस उपलक्ष में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष रणवीर गुप्ता, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्रीओम अग्रवाल, महामंत्री अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकुल मित्तल भी उपस्थित थे। अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि वह इस कार्यक्रम की तैयारी में अपनी टीम के साथ एक महीने से लगी हुई थी इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर करते रहते हैं, जिससे समाज एकजुट होकर रहे। महामंत्री प्रिया गर्ग का कहना था कि एक सफल प्रोग्राम के लिए एक अच्छी टीम का होना बहुत जरूरी है और इस प्रोग्राम में उनकी अग्रवाल महिला समिति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सहयोग भी दिया। हापुड़ से पधारीं शालिनी गोयल ने कार्यक्रम की भरपूर तारीफ की। सावन की रिमझिम फुहार के बीच प्रोग्राम बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। सभी ने अग्रवाल महिला समिति को एक सफल प्रोग्राम की बहुत-बहुत बधाई दी।

इस अवसर पर कांता अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, लता खंडेलवाल, अरुण बंसल, नीतू रुंगटा, रचना झुनझुनवाला, सुमन मित्तल, नीतू गोयल, सोनम बंसल, सौम्या अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, हापुड़ से आई शालिनी गोयल, अंजू बंसल, शालिनी गोयल, स्वर अग्रवाल, मीनाक्षी गर्ग, विजय अग्रवाल, विजय श्यामपुरिया, मनोज गर्ग, वरुण अग्रवाल, अनु अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *