सामिआ ने जमा किया पूरा एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज, नए साल में पूरा होगा फ़्लैट्स का निर्माण कार्य: जमील खान

रुद्रपुर। सामिआ लेक सिटी का मानचित्र स्वीकृत है तथा एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज पाँच करोड़ से अधिक का पूरा भुगतान हो चुका है।
लेक सिटी पर अंतिम बैंकर्स लोन में हडको का पूरा भुगतान हो चुका है तथा दो अन्य बैंक ICIC एवं HSBC के सेटलमेंट अनुसार भुगतान प्रति माह हो रहा है जिसका साक्ष्य मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

192 ग्राहकों का रिफ़ंड प्रति माह हो रहा है तथा तहसील की रिकवरी का भुगतान निरंतर किया जा रहा है। कंपनी प्रवक्ता ने ये भी बताया कि सभी पूरी रिकवरी 15 जनवरी तक पूरी हो जाएगी ।

कंपनी प्रवक्ता ने साक्ष्य के साथ ये भी बताया कि इस बड़ी परियोजना जो मुखमंत्री के इन्वेस्टमेंट मोड्यूल पर आधारित है उसने जो भी भूमि चक रोड या गूल की है उसके लिये परियोजना के दो तरफ़ सरकारी रोड को चौड़ीकरण के लिए सामिआ को अपनी भूमि मानचित्र में शासन आदेश के अनुसार देनी पड़ी और उसकी एक्सचेंज प्रक्रिया चल रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी ग्राहकों का रिफ़ंड अगस्त 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा एवं सभी पहले के बुक हुए फ़्लैट्स का निर्माण कार्य 2024 में पूरा करके देने की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है ।

कंपनी के प्रवक्ता एवं परियोजना इंचार्ज आसिम ने सभी साक्ष्य मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किए। कंपनी के निदेशक जमील अहमद ख़ान ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत नैनीताल हाई कोर्ट के सितंबर 2009 के उत्तराखंड शासन को दिये निर्देश आधार पर होता है एवं खसरा नंबर 390 सहित सभी क्रय पूरी तरह लीगल हैं तथा सेल करते समय कोई भूमि अंश या उस पर बने फ़्लैट्स पर कोई भी सरकारी बंधन नहीं था एवं जो क्रय हो चुकी वो पूरी तरह ग्राहकों की सुरक्षित प्रॉपर्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *