सादगी के साथ मनाई स्व. इंदिरा हृदयेश की जयंती

रुद्रपुर। प्रदेश की भूतपूर्व वित्त मंत्री स्व. डा. इंदिरा हृदयेश की जयंती शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई मेे कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमाशु गावा ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखण्ड के विकास में अपना अहम योगदान दिया था। उन्होंने अपने अनुभव और विकास परक सोच से राजनीति में अलग पहचान बनाई थी। प्रदेश को आज भी उनकी कमी खलती है। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने जहां सरकार में रहते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपनी अहम भूमिका निभायी, वहीं उन्होंने उत्तराखण्ड में कांग्रेस को मजबूत बनाने में भी अपना बड़ा योगदान दिया था। कांग्रेस संगठन में उन्होंने कई पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की। आज उनके सुपुत्र सुमित हृदयेश भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए हल्द्वानी में विकास की गंगा बहा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सुनील आर्य, पवन वर्मा, मोहन खेड़ा, मदन खन्ना, उमा सरकार,सपना गिल, बाबु विश्वकर्मा, भूपेंद्र कुमार, अबरार समेत अन्य कांग्रेसजनों ने भी स्व. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *