







रुद्रपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त कर नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी सुश्री कुमारी शैलजा को हार्दिक बधाई दी है l


श्रीमती शर्मा ने कहा कि कुमारी शैलजा के उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और उन्हें उम्मीद है कि उनके कुशल दिशा निर्देशन में उत्तराखंड कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी, जिसका लाभ लोकसभा,पंचायत, और निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा l


