शिवम चतुर्वेदी बने लेफ्टिनेंट, पार्षद व अन्य लोगों ने किया सम्मानित

रुद्रपुर। भूरारानी वार्ड के फ़ौजी मटकोटा निवासी शिवम चतुर्वेदी पुत्र स्व.राकेश चतुर्वेदी लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। ट्रेनिंग पूर्ण कर उन्हें गोहाटी में नियुक्ति मिली है।  कांग्रेस नेता पार्षद मोहन खेड़ा साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में शिक्षक नेता गुलाब सिंह सिरोही, मुकेश चतुर्वेदी, रामकिशन खेड़ा, रोशन कालड़ा, गिरधर सिंह, रघुराज रावत, समाजसेवी गुलशन जुनेजा, कैलाश गिरी, देवेन्द्र बिष्ट व विजय मौर्य ने उनके घर पहुँच ढोल नगाड़ों के साथ, माल्यार्पण किया व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *