विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम के अयोध्या धाम को उत्तराखंड परिवहन की रुद्रपुर से पहली बस को झण्डी दिखाकर किया रवाना

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा ने अयोध्या धाम हेतु उत्तराखंड परिवहन की पहली बस भगवा झंडा दिखाकर रवाना की। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने अयोध्या हेतु गये यात्रियों से मुलाकात कर उनकी मंगल यात्रा की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने आज सुबह 8 बजे रोडवेज परिसर से रामभक्तों से मुलाकात कर बस रवाना की। विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह सुखद पहल उत्तराखंड वासियों व रुद्रपुर के लिये बहुत सुखद क्षण है हम अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु जा सकेंगे। विधायक शिव अरोरा बोले उत्तराखंड देवो की भूमि है और प्रभु श्रीराम में हम सभी की आस्था है यह बस सेवा अयोध्या धाम हेतु शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार है। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, भीमसेन गुप्ता, विकास सागर, शुभम गुप्ता, सुनील सागर, राजेन्द्र राठौर, सोनू वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *