विधायक शिव अरोरा ने अमरनाथ यात्रा के लिये श्रद्धालुओं के जत्थे को पांच मन्दिर से किया रवाना

रुद्रपुर। आज अमरनाथ सेवा मण्डल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के लिये 151 लोगों के जत्थे को विधायक शिव अरोरा और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने पांच मन्दिर से रवाना किया।

आपको बता दे अमरनाथ सेवा मण्डल रुद्रपुर के तत्वावधान में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ वैष्णो देवी तीर्थ स्थल की यात्रा को जाते हैं। इस वर्ष भी विधायक शिव अरोरा ने श्रद्धालुओं को रवाना किया और विधायक बोले निश्चित रूप से हर वर्ष अमरनाथ की यात्रा के लिये लोग रुद्रपुर से जाते हैं और इस प्रकार का श्रद्धा भाव दर्शाता है कि भगवान महादेव बाबा बर्फानी में हम सभी की बहुत बड़ी आस्था है, इन सभी के सुरक्षित सुखमय मंगल यात्रा की कामना करते हैं।
विदाई देने वालों में उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, गुलशन छावड़ा, हरीश जलहोत्रा पवनवर्मा राजू भुसरी मोहन तिवारी किरण विर्क सतीश दुआ, राजू नारंग, राजू हुडिया,जतिन नागपाल चुन्नीलाल चुघ, मेयर रामपाल सिंह आदि शामिल थे।

श्री अमरनाथ यात्रा मंडल के तत्वाधान में आज अमरनाथ की 18 वीं यात्रा प्रारम्भ हुई। भगवान शंकर के जयघोषों के साथ आज करीब डेढ़ सौ लोग तीन वाहनों से बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए। जिसके बाद ढोल के साथ श्रद्धालुओ का माल्यार्पण कर शोभा यात्रा के रूप में जयघोष करते हुए मुख्य बाजार से होते हुए रोडवेज स्टेशन के समक्ष पहुंचाया। भारत भूषण चुघ ने कहा कि शिव भक्तों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। उन्होंने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद सबके साथ रहता है। रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में सुनील ठुकराल, अजय चड्ढा,मनीष चुघ अंकित नरूला,राजीव मिड्ढा राजन राठौर भावना छावड़ा, कपिल अरोरा, अजय लूथरा, नितिश धीर, अक्षय गाबा,निशांत ढल्ला सुरेश छाबड़ा प्रेम अरोड़ा साहिल ग्रोवर, मनीष कालरा, सचिन मदान, गौरव अरोरा, रोहन जग्गा, रजत वर्मा, पूजा सहगल, माही सहगल, कांति अथवान ईसा चौहान, निशा बत्रा, दिव्यांशी, रितू छावडा, मनीषा रानी, नीतू नागपाल, सविता अरोरा, मनाली ठुकराल, पावनी मनोचा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *