







रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल की है। वाचक पुलिस अधीक्षक इंस्पेक्टर विक्रम राठौर को कुंडा थानाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है और इंस्पेक्टर संजय पाठक को एसओजी प्रभारी रुद्रपुर तथा विनोद जोशी को एसओजी प्रभारी काशीपुर बनाया गया है।



एसएसपी ने सूर्या चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद को प्रभारी चौकी कुण्डेश्वर बनाया है। उपनिरीक्षक मनोज धोनी को एसओजी रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सूर्या नियुक्त किया है। शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेंद्र रिंगवाल को एसओजी रुद्रपुर, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल को केलाखेड़ा और राकेश राय को पुलिस लाइन से सीएम हैल्प लाइन और शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है, पढ़िए पूरी सूची।


