विकास पहुंचे नीलकंठ मंदिर, कल भरेंगे नामांकन पत्र, इस जगह एकत्र होंगे कार्यकर्ता

रुद्रपुर। भाजपा से मेयर पद का टिकट घोषित होने के बाद विकास शर्मा नीलकंठ मंदिर पहुंचे, जहां ढोल बाजे के साथ मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। विकास शर्मा ने पूजा अर्चना की गई। विकास शर्मा कल सोमवार को गल्ला मंडी से 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे।

नीलकंठ मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने विकास शर्मा को फूलों से लाद दिया। विकास ने बताया कि वह कल सोमवार सुबह को गल्ला मंडी से नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे।

नीलकंठ मंदिर से विकास भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे तथा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से मिले। इसके बाद वह विधायक शिव अरोरा से मिलने उनके आवास पर गए। विकास के समर्थकों खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *