







रुद्रपुर। हिट एंड रन कानून के खिलाफ देश भर में चल रही चालकों की हड़ताल का असर रुद्रपुर में भी दिखाई दिया। देर शाम शहर के पेट्रोल पंपों पर तेल भराने वालों की भीड़ लग गई।


लोगों को भय है कि हड़ताल के कारण पेट्रोल की आपूर्ति ठप ही सकती है और पेट्रोल पंप खाली होने से निजी वाहनों को तेल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। हालांकि तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है, लेकिन हड़ताल लंबी खिंच सकती है। इसी आशंका के मद्देनजर लोगों ने अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाना शुरू कर दिया। शाम को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने को लेकर मारामारी मची रही। पंप कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए।


