







रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र से लापता हुए सुमित श्रीवास्तव का शव आज सुबह-सुबह प्रीत बिहार क्षेत्र से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार उसके शव को कल्याणी नदी के किनारे एक गहरे गढ्ढे में दबाकर उस पर नमक डाला गया है। पुलिस ने सुमित के परिजनों से शिनाख्त करने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ग़ौरतलब है रम्पुरा में किराए पर रहकर टैम्पो चलाने वाला बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम मसमासी निवासी सुमित 14 नवम्बर की रात को संदिग्धावस्था में लापता हो गया था। उसकी पत्नी ने अगले दिन रम्पुरा चौकी पुलिस को उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी थी, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने सुमित के लापता होने की घटना को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके उसके परिजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। सुमित के परिजनों ने गुरुवार को चौकी के बाहर भी हंगामा किया था, शाम को सुमित के परिजनों के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात कर चेतावनी दी थी 24 घंटे में यदि सुमित का सुराग नहीं लगा तो वह आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे।
शुक्रवार की सुबह सुमित का शव प्रीत बिहार क्षेत्र से बरामद हो गया है। बताते कि जिस व्यक्ति पर सुमित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, उसी ने पुलिस को शव पहुंचाया है। शव को एक गढ्ढे में दफन कर उसके ऊपर नमक डालकर मिट्टी डाल दी गई थी। पुलिस ने गढ्ढा खोदकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक सुमित के भाई और पिता का कहना कि रम्पुरा चौकी पुलिस ने उनके गायव हुए बेटे की सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। यदि तत्काल गणेश नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की होती तो शायद सुमित बच जाता।
बताया जाता है कि इस मामले में मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।


