लव जिहाद के मामले पर विधायक शिव अरोरा का चढ़ा पारा, ट्रांजिट कैम्प थाने का किया घेराव

रुद्रपुर। आज रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने आज हिन्दु संगठनों व भाजपा कार्यकताओं संग थाना ट्रांजिट कैम्प का घेराव किया।

आपको बता दे विगत तीन दिनों पूर्व शिमला बहादुर क्षेत्र की एक नबालिक हिन्दू लड़की जो एक अल्फाज नाम के युवक के सम्पर्क में आती है, ज़ब इसकी जानकारी परिवार को मिलती है तो वह लड़की को उसके सम्पर्क मे न रहने की सख्ती से हिदायत देते हैं, लेकिन वह मुस्लिम युवक के झांसे मे फंस गई। तीन दिन पहले वह मुस्लिम युवक उस नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भागा ले गया। ज़ब उस बच्ची के परिजनों को इसकी भनक लगी तो वह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराते हैं और शक के आधार पर लड़की जिस मुस्लिम युवक के सम्पर्क मे थी उसकी जानकारी भी थाने मे दी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी ज़ब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो यह मामला विधायक शिव अरोरा के संज्ञान मे आया। तो वह हिंदू संगठन व भाजपा के सैंकड़ों कार्यकताओं के साथ थाने पहुंच गए। जहाँ इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने पर नारजगी जाहिर की।

मौके पर जांच अधिकारी गणेश पाण्डेय द्वारा इस संवेदनशील विषय पर उनके सुस्त रवैये को लेकर विधायक शिव अरोरा ने नारजगी दिखाते हुए कहा देवभूमि उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट कहना है की लव जिहाद जैसे गंभीर मामले मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने भी स्पष्ट किया यह लवजिहाद को लेकर वह शुरू से मुखर होकर इसके खिलाफ कठोर कार्यवाही के पक्षधर रहे हैं और ज़ब बच्ची की माँ द्वारा बताया गया वह मुस्लिम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़की के साथ ट्रेन मे जाते की फोटो डाल रहा है और लड़की द्वारा अपनी माँ से फोन पर बात की गई, लेकिन उसका फोन छीन कर काट दिया गया।

वही मामले को लेकर विधायक अरोरा ने दूरभाष पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से वार्ता की ओर पूरा मामला उनको विस्तार से संज्ञान मे डाला। विधायक का जिले के कप्तान को स्पष्ट कहा की हमारी नाबालिग बच्ची जो अल्फाज नाम का युवक उसको फंसा के ले गया है उसकी सकुशल वापसी हों और यह जिहाद के नाम पर रुद्रपुर व उसके आस पास नेटवर्क चालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

विधायक बोले यह देवभूमि है यह इस्लाम के नाम पर लवजिहाद का धंधा चालने वालों बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
वही जिले के कप्तान ने विधायक को अश्वस्त किया वह इसके लिए टीम गठित कर आगे की कार्यवाही करेंगे, जिससे नाबालिग बच्ची की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश कोली, मानस जायसवाल, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, तरुण दत्ता, बिट्टू शर्मा, विराट आर्य, किरन विर्क, राजा भरद्वाज, अनूप दत्ता, राधेश शर्मा, नरेश उप्रेती, विजय भान, दिलीप अधिकारी, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, मदन दिवाकर, विजय डे, कैलाश राठौर, दीपक दिवाकर, शंकर विश्वास, आदेश भरद्वाज, सुनील यादव, महेंद्र आर्य, डम्मी चोपडा,डी के गंगवार, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र राठौर, गोविन्द शर्मा, मनमोहन सिंह, गौतम पपनेजा, वासु गुम्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *