







रुद्रपुर। इंटरेक्ट क्लब ३११० और रोटरैक्ट क्लब ३०१२ ने २९ जुलाई को नवीन शिक्षा निकेतन, रुद्रपुर में एक किया सफल सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन , जिसमें पुस्तक दान अभियान, करियर काउंसलिंग सत्र और चित्रकला एवं अभिव्यक्ति गतिविधि शामिल थीं।


इस कार्यक्रम में आर ए एन पब्लिक स्कूल (रुद्रपुर) ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रोटरैक्टर अर्जुन अग्रवाल, इंटरैक्टर रिज्जुल मदान, इंटरैक्टर संपदा तिवारी, इंटरैक्टर लक्षय गोयल, और इंटरैक्टर आरव सिंघल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा और रचनात्मकता के प्रति प्रेरित करना था, जिससे उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में मदद मिल सके।


