







रुद्रपुर। दो अक्टूबर को शहर प्रसिद्ध रेनबो पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक संजीव मलिक और प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बाद में सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।


विद्यालय के चेयरमैन संजीव मलिक ने स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया और पालीथीन का बहिष्कार करने को कहा। जब तक पालीथीन का लोग इस्तेमाल करेंगे, तब तक स्वच्छता अभियान कैसे सफल होगा।


