रेनबो पब्लिक स्कूल में मना खेल दिवस, प्रतिभाएं सम्मानित

रुद्रपुर। शहर के सुपरिचित ‘रेनबो पब्लिक स्कूल’ में विगत वर्षों की भाँति खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे वर्ष भर की सम्पन्न हुई विभिन्न चरणों की खेल प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि ‘जिला शिक्षा एवं क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की थी। गेस्ट ऑफ ऑनर मिस्टर ए. के. चहल (डी. जी. एम. पी. पी. आई. जी. एल काशीपुर) एवं राजीव चौधरी (छः बार के एशिया, पावर वेट लिफ्टिंग चैम्पियन) थे। कार्यक्रम का संचालन गौरी मलिक, दिव्यांशी मलिक, जिंदर कौर एवं तान्या अरोरा की देखरेख में छात्रा श्रेया, यामिनी अतिका, एवं छात्र विधान और तनिष्क ने किया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी कार्की गेस्ट ऑफ ऑनर मिस्टर ए. के. चहल, राजीव चौधरी विद्यालय प्रबंधक श्री संजीव मलिक, एवं प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार अग्रवाल ने एन. सी. सी प्रशिक्षिका पिंकी सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के सभी सदनों के परेड की सलामी ली एवं सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों को ‘स्मृति चिह्न’ भेंट किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने अभिन्नदन गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।

स्पोर्टस कैप्टन निर्मल मेहता ने मशाल रिले के बाद कीडा दिवस की सभी सदस्यों को शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अनुमति दी। फन रेस, फ्लॉवर ड्रिल, हूपला रेस, समूह गान, पॉपकोन रेस, रिवन ड्रिल, बैलेन्सिंग रेस, 50 मीटर रेस, दुपटटा ड्रिल, हर्डल रेस, स्लो साइकिलिंग, रिंग ड्रिल, शोर्ट पुट, रिले रेस, एवं 100 मीटर रेस आदि आयोजन के मुख्य आकर्षण थे।

कार्यक्रम के समस्त विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी कार्की ने कहा – ‘शिक्षा मनोवृत्तियों के विकास का माध्यम है परेड, अनुशासन नियमों का ही परिमार्जित स्वरूप है जिसके साक्षात दर्शन इन विद्यार्थियों के प्रदर्शन में हुए हैं।

प्रबन्धक श्री संजीव मलिक ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और कहा विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का बहुमुखी विकास करना है। गेस्ट ऑफ ऑनर श्री ए. के. चहल ने अपने भाषण में कहा कि खेलकूद गुणकारी व्यायाम है जिससे शारीरिक शिथिलता दूर होती है। साथ ही त्वरित निर्णय क्षमता, धैर्य, क्षमा, आदि जीवन मूल्यों का स्वतः विकास होता है। गेस्ट ऑफ ऑनर श्री राजीव चौधरी ने बच्चों को सभी खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्ररित किया एवं कहा कि विद्यार्थी खेलकूद में भी अपने राज्य एवं देश का नेतृत्व कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रागंण में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं विद्यालय के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धन समिति की सदस्या श्रीमती गीतांजली मलिक, उप प्रधानाचार्या सुश्री स्मिता पाठक, कॉआर्डिनेटर्स जी.एस. रावत, जिंदर कौर, काजल झाम, सरिता सिंह एवं समस्त पी.टीआई पिंकी सिंह, किरन गुप्ता, लक्ष्मी नेगी, शिवानी सिंह, मनीष हालदार एवं संगीत शिक्षक अर्जुन वर्मा, अंशु उपाध्याय, डान्स टीचर वंदना चौधरी एवं पूर्णा डोलजी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *