रेनबो पब्लिक स्कूल में नेहरू, सुभाष, पटेल और तिलक हाउस का गठन

रुद्रपुर। शहर के रेनबो पब्लिक स्कूल में परंपरागत छात्र कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। जिसमें नेहरू हाउस, सुभाष हाउस, पटेल हाउस व तिलक हाउस के पदाधिकारियों का चयन किया गया। हाउस इंचार्ज ने सभी चयनित पदाधिकारियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

इस दौरान प्रमुख छात्रा प्रतिनिधि वर्षा रानी और प्रमुख छात्र प्रतिनिधि कुमार वैभव का चयन किया गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स कैप्टन अनुज शर्मा, जूनियर वर्ग में छात्रा प्रतिनिधि प्राची पनेरू और छात्र प्रतिनिधि शौर्य का चयन किया गया। सभी प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य गीतांजलि मलिक, सीमा त्यागी, मोहन चंद्र, जसप्रीत सिंह, सचिन रस्तोगी, पूजा सिंह, विमला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *