रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक रहा पंतनगर किसान मेले का दौरा

रुद्रपुर। रेनबो पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को स्कूल ने पंतनगर किसान मेले का भ्रमण कराया। यहां बच्चों को कृषि बागवानी, मत्स्य पालन, प्रौद्योगिकी व पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए माडल देख कर अविश्वसनीय अनुभव हुआ।

छात्र नवीन कृषि तकनीक और आधुनिक उपकरण देखकर आश्चर्य चकित थे। जो खेती के परिदृश्य को बदल रहे हैं। उन्नत सिंचाई प्रणालियों से लेकर पर्यावरण अनुकूल कीट नियंत्रण तक उन्हें ज्ञात हुआ कि कैसे प्रौद्योगिक कृषि में उत्पादकता और स्थिरता को बढ़ा रही है। मेले से छात्र प्रेरित होकर लौटे और जो कुछ उन्होंने सीखा उसे भविष्य के प्रयासों में लागू करने के लिए उत्सुकता दिखाई। इस अवसर पर बच्चों की खुशी देखकर विद्यालय के चेयरमैन संजीव मलिक और गीतांजलि मलिक ने भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक और रोचक यात्राओं के आयोजन का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल ने भी छात्रों से इस यात्रा के बारे में पूरी जानकारी ली। इस यात्रा में स्कूल के शिक्षक गजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, नैना अरोरा, सुरेंद्र सिंह, युगल किशोर और पूजा ग्रोवर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *