रुद्रपुर: 70 हजार रूपए की रिश्वत लेते जिला आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जिला आबकारी अशोक मिश्रा को विजिलेंस टीम ने 70 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खटीमा के एक व्यक्ति से रिश्वत मांग रहा था।

आज विजिलेंस टीम आबकारी कार्यालय पहुंची। सूत्रों की मानें तो जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने जैसे ही 70 हजार रूपए की रिश्वत हाथ में पकड़ी, वैसे ही हल्द्वानी से सादा कपड़ों में तैनात विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यालय को अंदर से बंद कर लिया गया। वहीं अशोक मिश्रा से पूछताछ की जा रही है।

अभी जिला आबकारी अधिकारी के आवास की भी तलाशी ली जा सकती है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *