रुद्रपुर: हनुमान रावण संवाद से लेकर लंकादहन तक की लीला का मंचन

रुद्रपुर। मुख्य रामलीला में विगत रात्रि श्रीराम लीला में आज हनुमान संपाती संवाद, जामवन्त द्वारा हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाना, हनुमान का लंका पहुंचना, रावण-सीता संवाद, हनुमान सीता संवाद, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका को उजाड़ना, हनुमान-अक्षय कुमार युद्ध, अक्षय कुमार वध, हनुमान- मेघनाद संवाद, मेघनाद द्वारा ब्रहमास्त्र का प्रयोग कर हनुमान जी को बंदी बनाना, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन तक की लीला का का मंचन हुआ।

विगत रात्रि की रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा नें दीप प्रज्जवलित कर किया। आज श्री रामलीला मंच पर बतौर अति विशिष्ट अतिथि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों भी पहुंचें। रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथिगणो को माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आज गणेश वंदना, राम वंदना एवं हनुमान वंदना के बाद प्रारम्भ हुई। लीला के प्रथम दृश्य में समुंद्र तट पर पक्षीराज संपाती से मुलाकात होती है। संपाति उन्हें बताते हैं कि इस सौ योजन के समुंद्र के बाद सोने की नगरी लंका है, जहां किसी पेड़ के नीचे सीता जी बैठी हैं। हनुमान अथाह समुंद्र देख निराशा से भर उठते हैं और एक शिला पर जा बैठते हैं तो जामवंत जी हनुमानजी के गुणों का बखान करते हैं और तब हनुमानजी को अपनी शक्तियों का आभास होने लगता है। अपनी शक्तियों का आभास होते ही हनुमानजी विराट रूप धारण करते हैं और समुद्र को पार करने के लिए उड़ जाते हैं।

लंका नगरी पहुंचने के बाद हनुमान जी अशोक वाटिका में पेड़ों में छिप जाते हैं। यहां रावण सीता का संवाद होता है, जिसमे रावण राक्षसी धनपालिनी को 2 माह का समय देकर सीता को समझाने को कहते हैं।

रावण के जाने के बाद हनुमान जी राम द्वारा प्रद्दत अंगूठी को सीता माता के समीप फेंकते है, जिसे सीता माता पहचान लेती हैं। वह विलाप करती हैं कि राम की अंगूठी को यहां कौन लाया? तब माता सीता से मुलाकात करते हैं और बताते है कि राम भी आपके समान ही व्याकुल हैं। हनुमान की बातों पर सीता जी को विश्वास हो जाता है कि यह सचमुच राम के दूत हैं। सीता जी उन्हें कहती है कि यदि एक मास की अवधि में रघुनंदन यहां आकर उन्हें लिवा न ले गए, तो वह आत्मघात कर लेंगी। हनुमान उन्हें दिलासा देते है।

हनुमान जी माता सीता से मिलने के बाद रावण की शक्ति का जायज़ा लेने और उस से मिलकर उसे चेतावनी देना चाहते थे इसके लिए उन्होंने रावण की अशोक वाटिका से फल खाने के बाद उसे नष्ट करना शुरू कर दिया। रावण ने अपने पुत्र अक्षय को बजरंगबली को बंदी बनाने के लिए भेजा, लेकिन हनुमान ने उसका वध कर दिया। फिर मेघनाद हनुमानजी को पकड़ने आया। उसने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। वरदान के कारण राम भक्त को कुछ नहीं हो सकता था, लेकिन ब्रह्मा का अस्त्र होने के कारण हनुमानजी खुद उसके बंधनों में बंध गए।

रावण दरबार में रावण हनुमान का संवाद होता है। हनुमान रावण को समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन दंभी रावण कुछ मानने को तैयार नहीं होता। हनुमान की शक्तियों को देखकर व अपने हर प्रश्नों का उत्तर मिलता देख रावण आग बबूला हो जाता है। वह हनुमान को मृत्युदंड देने को कहता है लेकिन विभीषण की सलाह के बाद हनुमान जी की पूंछ में कपड़ा बांधा जाता है और तेल डालकर आग लगाई जाती है और वह अपनी शक्ति से लंका जला देते है।

आज हनुमान जी की भूमिका में सुशील गाबा, गणेश भगवान की भूमिका में आशीष ग्रोवर, सीता की भूमिका में गौरव जग्गा, अंगद की भूमिका में मोहन अरोरा, नल- हर्ष अरोरा, नील- जय तनेजा, जामवंत – रोहित खुराना, ऋषि- सचिन मुंजाल, मेघनाद- रोहित नागपाल, अक्षय कुमार- अभय भुड्डी, विभीषण- सचिन आनन्द, संपाती की भूमिका में राजेन्द्र ग्रोवर, धनपालिनी की भूमिका में नरेश छाबड़ा, जोकर पार्टी राम कृश्ण कन्नौजिया, गोगी नरूला, कुक्कू शर्मा नें शानदार अभिनय कर उपस्थित हजारो जनता का मन मोह लिया। संचालन मंच सचिव संदीप धीर एवं मंच सचिव विजय जग्गा नें किया।

इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, समन्वयक नरेश शर्मा, विजय जग्गा, राकेश सुखीजा, अमित अरोरा बोबी, सुशील गाबा, राजेश छाबड़ा, कर्मचन्द राजदेव, सुभाष खंडेलवाल, केवल कृष्ण बत्रा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, अमित चावला आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, मनोज गाबा, रघुवीर अरोरा, प्रेम खुराना, संजीव आनन्द, गौरव तनेजा, हरीश सुखीजा, मनोज मंुजाल, राम कृश्ण कन्नौजिया, रमन अरोरा, कुक्कू शर्मा, गौरव राज बेहड़, सौरभ राज बेहड़, राजकुमार कक्कड़, सचिन मंुजाल, सुभाष तनेजा, मनेाज अरोरा, गौरव जग्गा, पुलकित बांबा, सचिन आनन्द, सुमित आनन्द, वैभव भुड्डी, दीपक अग्रवाल, अनमोल मिड्ढा, रोहित नागपाल, अमन गुम्बर, रोहित खुराना, गोगी, सन्नी आहूजा अमित वर्मा, कपिश सुखीजा, राजन राठौर, बिट्टू ग्रोवर, सनी आहूजा, सनी कोहली, लवी ग्रोवर, नोनी ग्रोवर, शिवांश कोहली, शौर्य अरोरा, आयुश धमीजा, नीतिश धीर, पंकज सुखीजा, सुरेश बब्बर, यमन बब्बर, मोहन अरोरा, हर्ष अरोरा, रोनिक मुंजाल, गर्वित मुंजाल, केतन बांगा, कुंदन, सिद्धान्त ग्रोवर, अजय चड्डा, सन्नी सुखीजा, जतिन सुखीजा, चिराग तनेजा, अभय भुड्डी, पुरूराज बेहड़, आशमन अरोरा, अभि चुघ, तन्मय आनन्द, आयुश्मान सुशील गाबा, बलवंत अरोरा, रवि अरोरा, चिराग कालड़ा, रोहित जग्गा, सचिन तनेजा, दिव्यांश गोयल, कनव गंभीर, महेश गर्ग, संजीव कामरा, राजकुमार नारंग, सुशांत चौहान आदि उपस्थित थे।
आज श्री रामलीला मंच पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा अति विशिष्ट नागरिकों का श्री रामनाम का पटका पहनकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
आज पहुंचने वाले अति विशिष्ट अतिथियों में ट्रांजिट कैंप थाना अध्यक्ष सुंदरम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, राजेश पप्पल, उमेश पसरीचा, सुनील ठुकराल, मनोज मदान, वरिष्ठ पत्रकार कंचन वर्मा, पत्रकार परमपाल सुखीजा पम्मी, पत्रकार पूरन रावत, पत्रकार राजीव चावला, पत्रकार भानु चुग, पत्रकार सुरेंद्र शर्मा, किरन विर्क, राजेश जग्गा, राजकुमार सीकरी, जतिन नागपाल, योगेश वर्मा, मयंक कक्कड़, तजेंद्र घई, आशीष गंभीर, डंपी चोपड़ा, संजीव छाबड़ा, पंकज बांगा, सुनील कुमार, विकास सागर को सम्मानित किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने की 5 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

आज के मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा ने श्री रामलीला महेश्वर सौंदर्यीकरण के लिए ₹500000 विधायक निधि से लेने की घोषणा की पूर्व में भी विधायक से बड़ौदा में 11 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भारतवर्ष एवम संपूर्ण विश्व का यह सौभाग्य है कि में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर भी अयोध्या में बनकर तैयार हो रहा है। राम जी के आशीर्वाद से ही उनको जनता की सेवा का अवसर मिला है और उनका प्रयास है कि समाज के प्रत्येक टपके में विकास की रोशनी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *