रुद्रपुर: संजय जुनेजा ने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

रुद्रपुर। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रांतीय नेतृत्व के समक्ष जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंकी है। वे पूर्व में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में संजय जुनेजा ने कहा कि वे 27 वर्षों से व्यापारियों की सेवा कर रहे हैं। व्यापारी हित की लड़ाई में उन्हें जेल भी जाना पड़ा और अनेक मुकदमे उन पर दर्ज हुए, लेकिन वे विचलित नहीं हुए। जिला मुख्यालय पर होने के नाते उन्होंने जिले भर के व्यापारियों की लड़ाई में न सिर्फ सहयोग किया, बल्कि अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर संघर्ष किया। उन्होंने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों से संपर्क किया है।

गौरतलब है कि संजय जुनेजा हर वक्त व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षरत रहे हैं। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए उन्होंने अनेक आंदोलन किए हैं। वे पिछले कई सालों से महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *